
x
Sandhol. संधोल। संधोल कॉलेज को बंद करने के फैसले के विरोध में बुधवार को संधोल में भाजपा द्वारा विशाल जन आक्रोश रैली और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। भाजपा नेता एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। महिलाओं, कॉलेज की छात्राओं, युवाओंए अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने इस आंदोलन को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।
प्रदर्शन के दौरान पूरे संधोल क्षेत्र में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई और कॉलेज को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॉलेज बंद करने का निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों और छात्राओं के हितों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर सीमित हो रहे हैं और हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के तहत बस स्टैंड संधोल से अस्पताल, कैंप क्षेत्र और मिनी सचिवालय तक एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में लगभग 500 से 600 लोगों की भागीदारी रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि संधोल कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शैक्षणिक रीढ़ हैए जिसे बंद करना हजारों परिवारों की उम्मीदों को तोडऩे जैसा है।
रैली के दौरान लोगों ने सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश में अन्य बंद किए गए कॉलेजों को पुन: बहाल किया जा सकता है तो संधोल कॉलेज के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। रैली के समापन के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार संधोल के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि संधोल कॉलेज को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए, शिक्षकों और कर्मचारियों के सभी रिक्त पद भरे जाएं तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो क्षेत्र की जनता को मजबूर होकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





