भारत

पत्नी की धमकियों से डरा हुआ था परिवार, पति ने किया सुसाइड

Nil dhankar
3 Jun 2025 4:47 PM IST
पत्नी की धमकियों से डरा हुआ था परिवार, पति ने किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

मेरठ। कोतवाली के भाटवाड़ा निवासी युवक ने पत्नी से विवाद और आए दिन मुकदमे की धमकी से परेशान होकर घर में ही गोली मारकर सुसाइड कर लिया। करीब तीन साल पहले रमन की शादी सोनीपत के लाडपुर निवासी संस्कृति से हुई। करीब डेढ़ माह पहले पत्नी विवाद के बाद अपने घर चली गई और वहां से लगातार मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। अपने माता-पिता पर मुकदमे से धमकी से रमन ज्यादा परेशान था और अवसाद में था। उसने कहा भी था कि मैं नहीं रहूंगा तो संस्कृति तुम लोगों को परेशान नहीं करेगी।

कोतवाली के भाटवाड़ा मोहल्ला निवासी रमन शर्मा अपने पिता भारतभूषण शर्मा के साथ सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया करते थे। रविवार को कोतवाली में ही जामा मस्जिद के पास भारत भूषण ने एक नया फ्लैट खरीदा था और इसका गृह प्रवेश कराया था। पूरा परिवार यहीं पर मौजूद था। शाम को सभी लोग भाटवाड़ा स्थित पुराने मकान पर लौट आए, जबकि रमन रात करीब नौ बजे वापस आया। रात 11 बजे वह अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 8 बजे चाय देने के लिए परिजन कमरे पर पहुंचे तो रमन बेड पर लहूलुहान पड़ा था। कनपटी पर गोली लगी थी और पास ही पिस्टल पड़ी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बरामद पिस्टल अवैध बताई गई है।

रमन के बड़े भाई रवि ने बताया कि रमन को उसकी पत्नी संस्कृति जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। तीन साल में जब भी संस्कृति गर्भवती हुई तो वह अपने घर जाकर गर्भपात करा लेती। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले संस्कृति ने मां संतोष शर्मा और परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पर शिकायत दे दी थी। इससे रमन परेशान हो गया था। रमन कुछ समय से कह रहा था कि मैं नहीं रहूंगा तो संस्कृति तुम्हें परेशान नहीं करेगी।

Next Story
null