भारत

कलयुगी बेटे की क्रूरता, परिवार देखता रहा, और...

jantaserishta.com
1 Aug 2025 6:00 PM IST
कलयुगी बेटे की क्रूरता, परिवार देखता रहा, और...
x
फैली सनसनी.
फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद के पलवल में घरेलू कलह के चलते एक बेटे ने अपने पिता की ही जान ले ली. उसने गर्दन में चाकू घोंप कर की पिता की दर्दनाक हत्या कर डाली. बेटे ने घर में ही परिवार के सामने पूरी वारदात को अंजाम दिया. इतने पर भी बेटा नहीं रुका और जब छोटा भाई मदद के लिए आगे आया तो उसने उसे भी कैंची के वार से घायल कर दिया.
उसने घायल पिता के नजदीक तब तक किसी को मदद के लिए नहीं आने दिया, जब तक पिता की मौत नहीं हो गई. आरोपी अनीश अपने 10 भाई - बहनों में सबसे बड़ा है. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी बेटा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
दरअसल, यह वारदात पलवल के हथीन तहसील के मलोखडा गांव की है. मृतक अयूब की पत्नी हंसीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 10 बच्चे हैं, जिसमें 6 बेटियां और 4 बेटे हैं. हंसीरा के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे पूरा परिवार जाग गया था. पिता अयूब ने बच्चों से पशुओं को चारा डालने के लिए कहा. बेटियों ने तुरंत पशुओं को चारा डाल दिया. इसी दौरान 25 वर्षीय बड़े बेटे अनीश ने अपने पिता के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. विवाद बढ़ने पर अनीश अपने कमरे से कपड़े काटने वाली कैंची लेकर आया और पिता की गर्दन पर हमला कर दिया.
जब हंसीरा और छोटे भाई मनीष ने अयूब को बचाने का प्रयास किया, तो अनीश ने मनीष पर भी कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया. घायल अवस्था में अयूब घर के आंगन में पड़े-पड़े अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन बड़े बेटे ने परिवार के किसी भी सदस्य को पिता की मदद नहीं करने दी. इससे अयूब ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.
हथीन थाना प्रभारी हरीकिशन के मुताबिक, मृतक की पत्नी हंसिरा की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हंसीरा ने बताया कि आरोपी अनीश शादीशुदा है और उसका पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था. जबकि अनीश दर्जी का काम करता है. अनीश आए दिन अपने पिता के साथ घरेलू विवादों के चलते झगड़ा करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null