भारत

डर के साए में पूरा परिवार, दबंग युवक ने महिला का कई बार किया रेप, जानें चौंकाने वाला मामला

jantaserishta.com
10 July 2024 9:56 AM IST
डर के साए में पूरा परिवार, दबंग युवक ने महिला का कई बार किया रेप, जानें चौंकाने वाला मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

समुदाय विशेष का दबंग युवक कई माह से उसको तंग कर रहा था।
आगरा: यूपी में आगरा के अछनेरा अंतर्गत कस्बा किरावली में किराए पर रहने वाली महिला से समुदाय विशेष का दबंग युवक डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म करता था। उत्पीड़न से आजिज आकर पीड़ित महिला मंगलवार को अपने पति के साथ रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को रेलवे लाइन से हटाकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, इटावा क्षेत्र का दंपति कस्बे में काफी समय से किराए पर रहता है। पीड़ित महिला घरों में झाडू पोंछा कर परिवार का पालन पोषण करती है। समुदाय विशेष का दबंग युवक कई माह से उसको तंग कर
रहा
था।
पीड़िता के अनुसार बीते एक जुलाई को आरोपी ने घर पर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर बच्चों को तमंचे के बल पर बुरी तरह धमकाया। इससे पहले वह कई बार उसका रेप कर चुका है। पीड़िता का कहना है कि विगत दिनों उसने थाने में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि कार्रवाई नहीं होने से दबंग युवक के हौसले बुलंद हैं। वह परिवार मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। डर के कारण बच्चे बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। महिला और उसके पति के आत्महत्या के लिए रेलवे लाइन पर पहुंचने की सूचना के बाद थाना पुलिस हरकत में आई।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी का भाई पुलिस का मुखबिर है, वह अपने भाई पर कार्रवाई नहीं होने देता है। दबंग के डर से पूरे परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। पीडित महिला ने जिस दबंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उसका आपराधिक इतिहास है। क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त रह चुका है।
किरावली, थाना प्रभारी, केवल सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। है। पीडिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल करवाया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story