भारत

ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, पुर्जे की मांग आती तो गैंग तुरंत होता एक्टिव

jantaserishta.com
10 July 2024 9:37 AM IST
ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, पुर्जे की मांग आती तो गैंग तुरंत होता एक्टिव
x
सांकेतिक तस्वीर
आगरा: यूपी के आगरा में ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। शहर में मिस्त्री के पास किसी दोपहिया वाहन के किसी पुर्जे की मांग आती तो इस गैंग के चोर तुरंत वाहन चोरी कर ले आते थे। हरीपर्वत पुलिस ने आन डिमांड वाहन चोरी करने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। चोरों के पास से 8 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में जुट गई है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि संजय प्लेस क्षेत्र में 26 जून और 8 जुलाई को दो स्कूटी चोरी होने की शिकायत मिली थी। थाना स्तर पर पुलिस की तीन टीमों के द्वारा तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगाले। इन्हीं सीसीटीवी और त्रिनेत्र एप के माधयम से चोरों के बारे में जानकारी मिली थी। सोमवार रात गश्त के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया। जांच में स्कूटी चोरी की निकली। पूछताछ में उनकी पहचान वजीरपुरा के रहने वाले मुस्तकीम और आशू मिस्त्री के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर एक बाइक और छह स्कूटी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपितों में आशू दोपहिया वाहनों का मिस्त्री है।
पता चला कि वाहनों के लिए कई बार पार्ट्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पार्ट्स के लिए दूसरा कोई वाहन चोरी करके उनके पार्ट्स बेच देते हैं। इससे चोरी का वाहन बेचने की जगह उनके पुर्जे आसानी से बिक जाते हैं। पुर्जों के अच्छे दाम भी मिल जाते हैं। पुलिस ने गैंग के दो चोरों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द गैंग के अन्य ठिकानों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story