भारत
हरियाणा में पूरा कैबिनेट दे सकता है सामूहिक इस्तीफा, बीजेपी ने फिर चौंकाया
jantaserishta.com
12 March 2024 10:01 AM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी सियासी हलचल.
नई दिल्ली: हरियाणा की बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम है. हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है. इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा. अब हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन नहीं रहेगा.
हरियाणा में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकत होगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. दरअसल जेजेपी, बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर मांग रही है.
इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की थी लेकिन चुनाव में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई.
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि बीजेपी नेतृत्व में जेजेपी को सीट देने के पक्ष में नहीं है. हरियाणा बीजेपी भी सीट देने के पक्ष में नहीं है. बीजेपी सभी दस सीटों पर लड़ना चाहती है.
Tagsहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा कैबिनेटHaryanaHaryana NewsHaryana GovernmentHaryana Cabinet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





