
x
Market. मंडी। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों का डायग्नोस्टिक बेसलाइन असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों का गणित, विज्ञान, इंग्लिश और हिंदी विषय से संबंधित मल्टीपर्पज च्वाइस प्रश्र डेढ़ घंटे में हल करने होंगे। वहीं, 11वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को इंग्लिश विषय के मल्टीपर्पज च्वाइस प्रश्र एक घंटे के अंदर हल करने होंगे। इनमें खराब प्रदर्शन करने वाले 25 फीसदी छात्रों का चयन किया जाएगा और उनके शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह छात्र भी दूसरे छात्रों की तरह वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। आज, 30 मई और 31 मई को छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों का डायग्नोस्टिम बेसलाइन असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा।
एलईपी डाइट गौना करौर के जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने बताया कि इस मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों की सीखने की आवश्यकताओं की गहराई से पहचान की जाएगी, ताकि उन्हें समुचित शिक्षण सहायता प्रदान की जा सके। एलईपी भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश भर में छात्रों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाना है। असेसमेंट शेड्यूल के तहत छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों को गणित विषय के 50 मल्टीपर्पज च्वाइस (एमसीक्यू) प्रश्न 90 मिनट में 28 मई को हल करने होंगे। इसी तरह छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों को विज्ञान के 50 एमसीक्यू प्रश्न 90 मिनट में 30 मई को और छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों को इंग्लिश व हिंदी के एमसीक्यू प्रश्न30-30 (60) प्रश्न 90 मिनट में 31 मई को हल करने होंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





