भारत

चालक को आ गई झपकी, सोलन में खंभे से टकराने के बाद बीच सडक़ पलट गई कार

Shantanu Roy
9 Nov 2025 4:57 PM IST
चालक को आ गई झपकी, सोलन में खंभे से टकराने के बाद बीच सडक़ पलट गई कार
x
Solan. सोलन। सोलन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर चंबाघाट फ्लाईओवर सर्विस लेन पर पर्यटकों की कार पलट गई। दिल्ली नंबर की है यह कार शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही यह चंबाघाट से कुछ दूरी पर पहुंची, तो चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार सडक़ किनारे खंभे से जा टकराई और सडक़ पर पलट गई। कार में सवार पर्यटक शिमला घूमने जा रहे थे। बहरहाल, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Next Story