भारत

Crime: डॉक्टर ने तंत्र-मंत्र का लिया सहारा, बेटे के चाहत में ये क्या कर डाला

jantaserishta.com
8 Jun 2024 6:12 PM IST
Crime: डॉक्टर ने तंत्र-मंत्र का लिया सहारा, बेटे के चाहत में ये क्या कर डाला
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही 15 दिन की नवजात बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने अब डॉक्टर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।
ये मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा मझौरा गांव का है। डॉ. मनोज राम पवई सीएचसी में संविदा पर आंखों के डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी दो बेटियां हैं। डॉक्टर की पत्नी रेनू गर्भवती थी। 15 दिन पहले उसे प्रसव होना था। पवई सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात संगीता ने डॉक्टर और उसकी पत्नी को बेटा पैदा होने के लिए तांत्रिक से अनुष्ठान कराने की सलाह दी। डॉक्टर के सहमत होने पर संगीता ने अपनी बहन सरोज और उसके तांत्रिक प्रेमी सूरज कुमार उर्फ पप्पू निवासी बरईपुर के साथ मिलकर डॉक्टर से रुपये ऐंठने की साजिश रची। 17 मई को डॉक्टर मनोज की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद तांत्रिक ने दावा किया कि बच्ची को मार कर उसे बेटा बनाया जा सकता है। तांत्रिक के झांसे में आकर डॉक्टर मनोज ने 30 मई को अपनी 15 दिन की नवजात बेटी की पवई स्थित सरकारी आवास में हत्या कर दी।
डॉक्टर ने नवजात के शव को डीह बाबा के स्थान पर रख दिया। तांत्रिक सूरज बच्ची के शव को बेटा बनाने का नाटक करता रहा। इसके लिए तांत्रिक ने चांदपुर पटवध गांव से एक नौ माह का बच्चा चोरी किया और रेनू को देने पहुंचा। बड़ा बच्चा देख रेनू ने उसे लेने से इनकार कर दिया। तांत्रिक ने फिर तीन जून की रात जिला महिला अस्पताल से एक नवजात चुराई और दावा किया कि बच्ची जिंदा हो गई। रेनू को शक हुआ तो उसने बच्ची लेने से इनकार कर दिया। वहीं चोरी गए बच्चे के मामा की शिकायत पर जांच कर रही पुलिस ने एएनएम की बहन सरोज को गिरफ्तार कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा है। शुक्रवार को पुलिस ने तीन अन्य अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story