भारत

चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या, CCTV फुटेज आया सामने

jantaserishta.com
8 Jun 2024 5:55 PM IST
चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या, CCTV फुटेज आया सामने
x
सैर के लिए निकला, जिसके बाद वो देखता है कि कुछ युवक पास के किसी दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर चिल्ला रहे हैं।
करनाल: हरियाणा के करनाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चाकुओं से गोदकर एक हलवाई की हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल दिनेश नाम का एक शख्स हलवाई का काम करता था। रात में वह अपने घर के पास सदर बाजार में सैर के लिए निकला, जिसके बाद वो देखता है कि कुछ युवक पास के किसी दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर चिल्ला रहे हैं।
दिनेश की तरफ से बीच बचाव किया जाता है और कहा जाता है कि वो शांत हो जाए और जो भी मामला है उसे सुलझा लें। इस दौरान मौके पर मौजूद बदमाशों का गुस्सा बढ़ जाता है और वो दिनेश के साथ ही मारपीट शुरू कर देते हैं।
बदमाश दिनेश पर चाकुओं से हमला कर देते हैं और उसके बाद मौके से बाइक पर फरार हो जाते हैं। इस दौरान बदमाशों की ओर से सीसीटीवी कैमरे को डैमेज करने की कोशिश की जाती है लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसके बाद ये बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। इस घटनाक्रम में दिनेश की मौत हो गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। दिनेश ने कर्ज लेकर घर बनाया था। उसके ऊपर पूरे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन इस हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा गया। परिवार के लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story