भारत

तलाकशुदा अधिकारी दूसरी शादी करने लड़की देखने निकला था दोस्त के साथ, मारपीट और लूटपाट का शिकार

Nil dhankar
25 Aug 2025 7:29 AM IST
तलाकशुदा अधिकारी दूसरी शादी करने लड़की देखने निकला था दोस्त के साथ, मारपीट और लूटपाट का शिकार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। आगरा के रहने वाले और हाथरस में तैनात डिप्टी सीएमओ को मैनपुरी में शादी के लिए लड़की देखने जाना भारी पड़ गया है। आरोप है कि नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक घर में रविवार को आरोपियों ने डिप्टी सीएमओ और उनके दोस्त को बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे नगदी और गहने लूट लिए। पीड़ित ने देर शाम कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उधर, पीड़ितों द्वारा बताए गए घर पर ताला लगा है और आरोपी फरार हैं। वहीं मामले में अलग-अलग चर्चाएं भी हो रही हैं।

रविवार को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10 निवासी डॉ. एके सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह हाथरस के बाग्ला हॉस्पिटल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत हैं। तलाकशुदा हैं। अपनी रिश्ते की बहन के कहने पर वह लड़की देखने मैनपुरी आए थे। बहन ने अपने पड़ोस की एक लड़की से शादी कराने की बात कही थी। इसके बाद वह अपने दोस्त ललित कौशिक निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हाथरस गेट के साथ लड़की के घर दोपहर 3 बजे पहुंचे। उन्हें वहां रिश्ते की बहन, एक अन्य महिला और दो पुरुष मिले। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे 75 हजार रुपये की नकदी, 4 मोबाइल फोन, दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट और लड़की को देने के लिए लेकर गए कपड़े लूट लिए। शाम 7 बजे उन्हें मुक्त किया गया।

इस संबंध में डा. एके सिंह ने अपने परिजनों को भी घटना के बारे में अवगत करा दिया। कोतवाली पुलिस तहरीर की जांच कर रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Next Story
null