भारत

पुष्प वर्षा के साथ हुआ दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत

Shantanu Roy
26 May 2026 2:08 PM IST
पुष्प वर्षा के साथ हुआ दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत
x
Ghanari. घनारी। श्री सत्य साई दिव्य रथ यात्रा के नंगल जरियालां बाजार पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा के आगमन पर बाजार क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर दिव्य रथ का अभिनंदन किया और जय साईं राम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रथ यात्रा के स्वागत मे महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि श्री सत्य साईं दिव्य रथ यात्रा के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश फैल रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
Next Story