भारत

किसानों का फैसला: 1 मार्च से 100 रुपये लीटर बिकेगा दूध, जाने इसके पीछे की असल वजह

jantaserishta.com
28 Feb 2021 6:46 AM IST
किसानों का फैसला: 1 मार्च से 100 रुपये लीटर बिकेगा दूध, जाने इसके पीछे की असल वजह
x

फाइल फोटो 

यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में पेट्रोल के रेट के भाव के बराबर ही भाव लगाकर दूध बेचा जाएगा.

हरियाणा के हिसार से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां खाप के किसानों ने एक फैसला लिया जिसमें एक मार्च से दूध 100 रुपये प्रति लीटर बेचना का निर्णय लिया गया है. यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में पेट्रोल के रेट के भाव के बराबर ही भाव लगाकर दूध बेचा जाएगा.

दरअसल, यह मामला हिसार के नारनौद का है, यहां देवराज धर्मशाला में सतरोल खाप की बैठक में यह फैसला लिया गया है. दूध की कीमत 1 मार्च से 100 रुपये प्रति किलो बेचने का निर्णय लिया गया है. सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान व प्रवक्ता फूल कुमार ने बताया कि किसानों के समर्थन में यह फैसला लिया गया है.
उन्होंने कहा कि तीन महीने हो गए सरकार टस से मस नहीं हो रही है. किसानों को 3 महीने से ऊपर का समय हो गया प्रदर्शन करते हुए, अब सतरोल खाप ने यह फैसला लिया है कि डेरी और दूध के केंद्रों को किसान 100 रुपये प्रति किलो दूध देंगे. गरीब आदमी को आपस में दूध देने पर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सतरोल खाप एक बड़ी खाप है और किसानों के समर्थन में पहले भी कई फैसले ले चुकी है. यह भी बताया गया कि तीन मार्च को सतरोल खाप द्वारा माजरा पयाऊ गांव में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.
सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने कहा कि बताया कि बैठक करके निर्णय लिया है डेरी में दूध नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर गांव स्तर पर युवा शक्ति प्रदर्शन करेंगे. रामनिवास ने कहा कि सरकार यदि काले कानून वापस नहीं लेती है तो हमारा सब्र का बांध टूटेगा और हम लड़ने के लिए तैयार रहेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story