भारत

सुजानपुर चौगान में चल रहे मेले की डेडलाइन खत्म

Shantanu Roy
9 April 2025 5:49 PM IST
सुजानपुर चौगान में चल रहे मेले की डेडलाइन खत्म
x
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेला की प्रशासन द्वारा निर्धारित समय अवधि सात अप्रैल को खत्म हो गई। प्रशासन द्वारा सात अप्रैल को मेले को आगे बढ़ाने की कोई समय सीमा का ऐलान न किए जाने पर अधिकांश मेले में आए व्यापारियों ने अपना समान समेटना शुरू कर दिया है। वहीं झूला कारोबारियों ने भी अपने झूले उतारने शुरू कर दिए हैं। मेले में आए व्यापारियों को आशा थी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले की अवधि को प्रशासन समय अवधि से आगे बढ़ा देगा, लेकिन सुजानपुर शहर के स्थानीय व्यापारियों ने मेला आरंभ होने के दौरान ही मेला अधिकारी को ज्ञापन दे दिया था कि मेले को जो अवधि लगभग एक महीना प्रशासन ने
निर्धारित की है।

उसे आगे न बढ़ाया जाए और निर्धारित समय अवधि के दौरान ही प्रशासन मेला बंद करवाए, मेला जितना अधिक लंबा चलता है उतना ही स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि मेले के बाद कई-कई दिन तक ग्राहक उनकी दुकानों में नहीं आते हैं। उस समय स्थानीय व्यापारियों द्वारा एकजुट होकर यह भी ऐलान किया था कि अगर मेला निर्धारित समय अवधि से आगे बढ़ाया गया, तो कड़ा विरोध करेंगे और मेले को निर्धारित समय अवधि से आगे नहीं बढ़ाने दिया जाएगा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मेले की समय अवधि खत्म होने से एक दिन पहले मेला आगे न बढ़ाए जाने का दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया था। समय अवधि को लेकर फिलहाल प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम पांच बजे तक कोई फरमान जारी नहीं किया गया था।
Next Story