भारत

लाश तालाब किनारे जमीन अंदर मिली, मृतका के माता-पिता गिरफ्तार

Nil dhankar
4 July 2025 6:44 AM IST
लाश तालाब किनारे जमीन अंदर मिली, मृतका के माता-पिता गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा के पीथापुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके माता-पिता ने ही कर दी। तालाब किनारे शव दफन कर दिया और दर्शन के लिए जाने की बात कहकर गांव से निकल गए। पीथापुर आए किशोरी के मामा को घर खाली मिला तो लौट गए। दो जुलाई को दोबारा लौटे तो बहन-बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की तो सुराग मिल गया। पुलिस ने गांव के तालाब किनारे दफनाया शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन के घर से गिरफ्तार आरोपी ने कहा कि बेटी ने खुदकुशी की थी इसलिए उसे दफना दिया था।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव निवासी एक व्यक्ति के दो बेटों से बड़ी 16 वर्षीय बेटी जौनपुर के बदलापुर में मामा के घर रहती थी। वह छह माह पहले माता-पिता के पास आई और सिंगरामऊ स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में नाम लिखवाया। 20 जून को गांव में एक वैवाहिक पूजन कार्यक्रम के समय किशोरी का पूरा परिवार लापता हो गया। किशोरी के पिता ने कुछ लोगों से दर्शन करने के लिए जाने की बात कही थी।

किशोरी का मामा दो दिन बाद बहन के घर आया तो स्थिति संदिग्ध लगी तो लौट गया। दोबारा दो जुलाई को लौटा और थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि भांजी को बहन-बहनोई ने ही मार डाला और शव गायब कर दिया। पुलिस पहुंची तो घर में ताला लटकता मिला। सीओ पट्टी भी पहुंचे और तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने किशोरी के पिता के कुछ करीबियों को हिरासत में लिया तो सुराग मिल गए। किशोरी की हत्या कर शव घर से 300 मीटर दूर तालाब किनारे दफनाने के बाद माता-पिता दोनों छोटे बेटों के साथ घर से फरार हुए थे। एसओ धीरेंद्र ठाकुर ने माता-पिता, ताऊ-ताई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर नायब तहसीलदार लालमणि की मौजूदगी में तालाब किनारे दफनाया गया शव खोदवाकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी, डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि किशोरी की मौत मामले में उसके मामा ने माता-पिता, ताऊ-ताई सहित अन्य पर हत्या का केस दर्ज कराया है। शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आसपुर देवसरा के पीथापुर में 16 साल की किशोरी की हत्या को लेकर इलाके में हर ओर सरगर्मी है। लोगों में चर्चा है कि किशोरी की हत्या ऑनर किलिंग का हिस्सा है। किशोरी की हरकतें नागवार लगने के बाद माता-पिता ने ही उसकी हत्या कर शव दफन कर दिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी की हत्याकर तालाब किनारे शव दफन करने वाले पिता ने पांच अन्य लोगों से सहयोग लिया था। इसमें मृतका के बड़े पिता और बड़ी मां भी आरोपी हैं।

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटले खंगालने के बाद सैफाबाद में छापामारी की। वहां किशोरी का पिता अपनी बहन के घर छिपा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर शव कब्र से निकालने के बाद पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि बेटी ने खुदकुशी की थी। ऐसे में उसने शव दफन कर दिया।


Next Story
null