
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 50 वर्षीय महिला डॉक्टर अपने घर में मृत पाई गई, जिसके सिर पर चोट के निशान थे. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि महिला का शव शनिवार रात हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत लाडीकर लेआउट में उसके घर में मिला.
पीड़िता डॉ. अर्चना अनिल राहुले सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर थीं. पुलिस के अनुसार अर्चना अकेली रहती थीं, क्योंकि उनके पति डॉ. अनिल राहुले रायपुर (छत्तीसगढ़) में काम करते हैं और उनका बेटा, जो तीसरे वर्ष का मेडिकल छात्र है, पुणे में पढ़ता है. पीड़िता के पति ने कई दिनों के बाद घर लौटने पर रात करीब 9.30 बजे शव देखा.
घर पहुंचते ही पति ने देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है और घर से दुर्गंध आ रही है. इसके बाद जब वह कमरे में गए तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा था. प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे पता चलता है कि उस पर हमला किया गया था और उसकी मौत तीन दिन पहले हुई होगी. क्योंकि शव सड़ना शुरू हो गया था.
हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. अधिकारी ने कहा कि अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. हम यह जांच कर रहे हैं कि घर से कुछ गायब तो नहीं है, ताकि डकैती की संभावना का पता लगाया जा सके. हम पीड़िता के मोबाइल फोन रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि मामले को सुलझाने में मदद करने वाले अन्य सुराग मिल सकें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





