भारत

जेल में आत्महत्या, नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी ने दी जान

jantaserishta.com
13 April 2025 12:55 PM IST
जेल में आत्महत्या, नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी ने दी जान
x

सांकेतिक तस्वीर

विशाल गवली है नाम.
मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विशाल गवली ने तलोजा जेल में आत्महत्या कर ली है. आरोपी ने शुक्रवार तड़के जेल के टॉयलेट में नहाने के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए से फांसी लगा ली. यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है. इस मामले में पीड़ित परिवार विशाल गवली का एनकाउंटर करने की मांग कर रहा था.
तलोजा जेल के सुपरिंटेंडेंट प्रमोद वाघ ने बताया कि विशाल गवली की आत्महत्या की जानकारी सुबह लगभग 4 बजे मिली, जब एक अन्य कैदी टॉयलेट गया और उसने विशाल गवली को लटका हुआ देखा. इसके बाद तत्काल जेल प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया.
विशाल गवली पिछले साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल में बंद था. उस पर दिसंबर 2024 में कल्याण की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या करने का आरोप था. इस जघन्य अपराध में उसकी पत्नी साक्षी गवली की भी संलिप्तता पाई गई थी, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल साक्षी कल्याण की महिला जेल में बंद है और सरकारी गवाह बन चुकी है.
जेल सुपरिंटेंडेंट प्रमोद वाघ ने बताया कि आरोपी विशाल गवली ने रात को खाना खाया और सुबह 3:30 बजे के करीब वह टॉयलेट गया. इसके बाद जब दूसरा आरोपी 4 बजे के आसपास टॉयलेट गया तो उसने विशाल गवली को वहां लटका हुआ देखा और तुरंत इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी. विशाल ने तौलिया से फांसी लगाई है. उस पर नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ रेप करने का आरोप था और इस क्राइम में उसकी बीवी भी शामिल थी.
विशाल का मामला फिलहाल अंडर ट्रायल था. उसकी बीवी सरकारी गवाह बन गई, जिसकी वजह से विशाल टेंशन में रहता था. उसे लगता था कि उसे उसकी बीवी ने धोखा दिया है और वह बार-बार जेल में भी यही कहता रहता था कि उसकी बीवी ने उसे धोखा दिया, उसके परिवार वालों ने उसका साथ छोड़ दिया.
आरोप है कि 23 दिसंबर 2024 को विशाल गवली ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया, उसके साथ रेप किया और हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी साक्षी गवली की मदद से शव को भिवंडी के बापगाव इलाके में फेंक दिया. विशाल गवली को पुलिस ने उसकी पत्नी के गांव शेगांव से गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान पता चला कि विशाल गवली ने पहले भी कई बच्चों को अपना शिकार बनाया था. यह खुलासा हुआ कि विशाल गवली नाबालिग लड़कियों और लड़कों का यौन शोषण कर रहा था. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इसलिए पूरे राज्य में कड़ी सजा की मांग उठ रही थी. सड़कों पर लोगों ने आंदोलन किया और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की थी.
23 दिसंबर 2024 की शाम कल्याण पूर्व से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. नाबालिग लड़की अपनी मां से 20 रुपये लेकर दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी. जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. लड़की के पिता ने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 24 दिसंबर 2024 को लड़की का शव कल्याण के पास भिवंडी बापगांव इलाके में मिला था.
इस मामले के बाद विशाल की बहन वकील के साथ तलोजा जेल पहुंची. विशाल गवली की आत्महत्या पर उसके वकील और घरवालों ने संदेह जताते हुए पीड़िता के पिता पर आरोप लगाए हैं. विशाल की बहन ने कहा कि मेरा भाई आत्महत्या कैसे कर सकता है.
विशाल गवली पर दर्ज मामले
2015 में एक घातक हमला.
2016 में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न.
2019 में विशाल गवली को तड़ीपार किया गया था, लेकिन उसने आदेश का उल्लंघन किया, इसलिए मामला दर्ज.
2020 में तड़ीपार आदेश का फिर से उल्लंघन.
2021 में लड़के के साथ कुकृत्य.
2022 में डकैती की घटना.
2023 में नाबालिग लड़की पर यौन उत्पीड़न.
फिर, 2024 में, उसने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story