भारत

डीसी ने घायलों का पूछा हाल

Shantanu Roy
30 May 2026 4:29 PM IST
डीसी ने घायलों का पूछा हाल
x
कुल्लू। गत गुरूवार को लगघाटी में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे के बाद जिला प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उपायुक्त कुल्लू ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। डीसी ने बताया कि हादसे में घायल सात मरीजों का इलाज जोनल अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल मां और बेटे को बिलासपुर एम्ज के लिए रेफर किया गया था। दोनों की हालत में पहले की तुलना में सुधार है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं, अन्य घायल लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घायलों की प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जा रही है और पूरी तरह से स्वस्थ होने तक प्रशासन मदद करेगा।
यही नहीं जल्द ही एक स्वास्थ्य विभाग व अन्य स्वयंसेवकों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। ताकि अस्पताल में बल्ड की कमी न रहे। वहीं, उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जला प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सडक़ सुरक्षा उपायों को जल्द अमल में लाने की मांग उठाई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डीसी के साथ सीएमओ कुल्लू सहित अन्य अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
Next Story