भारत

यहां कई सालो से नाले मे घूम रहा था मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Khushboo Dhruw
24 Feb 2021 6:28 PM GMT
यहां कई सालो से नाले मे घूम रहा था मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
x
मगरमच्छ बड़ा ही खतरनाक जानवर माना जाता है। लोग इसके करीब जाने से भी डरते हैं

मगरमच्छ बड़ा ही खतरनाक जानवर माना जाता है। लोग इसके करीब जाने से भी डरते हैं, लेकिन क्या हो जब मगरमच्छ खुद लोगों के करीब पहुंच जाए। दरअसल, नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक मगरमच्छ देखा गया है, जो सालों से यहां के नालों में भटक रहा था। यह घरों के आसपास बने नालों में घूमता था। हालांकि, इसने कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मगरमच्छ कई सालों से नालों में भटक रहा था। हाल ही इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इस संबंध में विभाग को सूचना दी। लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए मगरमच्छ को वहां से हटाने की मांग की थी।

इसके बाद विभाग ने मगरमच्छ को नाले से बाहर निकालने का फैसला लिया। उन्होंने बताया इसे नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी जू में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

ठाणे फॉरेस्ट रेंज अधिकारी ने बताया मगरमच्छ 6.43 फीट लंबा और 35.5 किलोग्राम का है। यह सालों से बेलापुर इलाके के नालों में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि, इसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है।

बता दें बीते रविवार को इसे पकड़ने के लिए नाले में एक जाल बिछाया गया था। इसके बाद मंगलवार को इस रेस्क्यू कर लिया गया।


Next Story