
x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का पैमाना सरकार की डेढ़ वर्ष की परफार्मेंंस होगी। सरकार अच्छा काम करेगी। सरकार के मंत्रिमंडल पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। अच्छा काम करने के बाद हम जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री शिमला लौटने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 47 में से 16 शहरी निकायों में ही जीत पाई है। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इन चुनावों में जीतकर आए हैं। सीएम ने विपक्षी दल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोग भाजपा को क्यों वोट डाले। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आपदा के प्रभावित परिवारों को केंद्र से एक बीघा जमीन और दिल्ली जाकर 1500 करोड़ नहीं दिला सकते। आरडीजी और मनरेगा बंद कर दी। फिर लोग भाजपा को क्यों वोट डाले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट डाल रही है, क्योंकि ओल्ड पेंशन स्कीम देने के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो चुनाव पार्टी चिन्ह पर होगा, उसको हम पार्टी का मेंडेट बोलेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लड़ रहे है। हालांकि उन्होंने शहरी निकायों के चुनाव परिणाम को शुभ संकेत भी बताया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव में जिला परिषद पर 10 जगह भाजपा थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने हमें समर्थन दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर संह सुक्खू ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने युवा सोच को मजबूत किया। उन्होंने देश के युवाओं और महिलाओं को अधिकार दिया। वहीं उन्होंने कहा कि पहली मर्तबा देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री की विचार की देन है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





