भारत

RPF जवानों की हत्या करने वाला बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Nilmani Pal
24 Sept 2024 7:23 AM IST
RPF जवानों की हत्या करने वाला बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। गाजीपुर में दो आरोपी कांस्टेबलों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में आरोपी मोहम्मद जाहिद एनकाउंटर में ढेर हो गया है. एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी थी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जाहिद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. Ghazipur

मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ है. नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. ये मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर थाना इलाके में हुई. जाहिद ने बीते अगस्त महीने की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी और फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

एसटीएफ के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि 19-20 अगस्त की रात को दो आरपीएफ कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15631) में अवैध शराब की तस्करी को रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान शराब तस्करों ने दोनों कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों कांस्टेबलों की मौत हो गई.

मोहम्मद जाहिद बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. उसके ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं. लंबे समय से फरार चल रहे जाहिद को एसटीएफ ने गाजीपुर जिले के दिलदारनगर इलाके में मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक बैग अवैध देसी शराब बरामद हुई.

Next Story