भारत

क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
5 Feb 2026 6:56 AM IST
क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को किया गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें संस्थान पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए गए थे.

ईडी द्वारा पहले ही की जा रही जांच के बीच दिल्ली पुलिस का यह कदम यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर भारी पड़ रहा है. पुलिस ने जवाद अहमद सिद्दीकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

अल फलाह यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यूजीसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और उसके बाद चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा. जवाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें अदालत लेकर पहुंची. कोर्ट ने पुलिस को सिद्दीकी की 4 दिन की कस्टडी दी है. इस दौरान पुलिस उनसे यूनिवर्सिटी में हुए कथित फर्जी दस्तावेजों और अन्य अनियमितताओं के बारे में पूछताछ करेगी.

Next Story
null