भारत

कंकाल लेकर थाने पहुंचा कपल, मर्डर का खुला राज

Nil dhankar
30 Jun 2025 7:25 AM IST
कंकाल लेकर थाने पहुंचा कपल, मर्डर का खुला राज
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। त्रिशूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन में रह रहे एक कपल ने अपने दो नवजात बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दफना दिया और वर्षों बाद उनके अवशेष लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा. रविवार देर रात 25 वर्षीय भविन पुथुक्कड पुलिस स्टेशन पहुंचा और दो नवजात शिशुओं के अस्थि-अवशेष पुलिस को सौंपते हुए स्वयं अपने जुर्म को कबूल कर लिया.

आरोपी ने कबूल किया कि उसने और उसकी लिव-इन पार्टनर अनीशा (22) ने इन बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दफना दिया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान, कपल ने बताया कि वे 2020 से फेसबुक पर मिलने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में थे. भविन एक प्लंबर के रूप में काम करता है, जबकि अनीशा लैब टेक्नीशियन है.

कपल के कबूलनामे के अनुसार, अनीशा ने 2021 में अपने घर के बाथरूम में अकेले अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. उसने दावा किया कि डिलीवरी के दौरान बच्चे की गर्भनाल उसकी गर्दन में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसने बच्चे को अपने ही घर के परिसर में चुपचाप दफना दिया. आठ महीने बाद, भविन के अनुरोध पर, उसने बच्चे के अवशेष उसे सौंप दिए. भविन ने कथित तौर पर इन हड्डियों को अपने रिश्ते की निशानी के रूप में रखा और दोस्तों को बताया कि वे बच्चे का अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे हैं. दूसरी बार अनीशा ने 2024 में फिर से अपने घर के एक कमरे में फिर से बच्चे को जन्म दिया. इस बार बच्चा रोने लगा तो उसका मुंह दबा दिया गया, ताकि आस-पास के लोग कुछ न सुनें. इससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद भविन ने उसे भी अंबल्लूर स्थित अपने घर के पीछे उसे दफना दिया.

भविन रविवार को दोनों नवजातों के हड्डियों के अवशेष लेकर खुद थाने पहुंचा. फॉरेंसिक जांच में यह मानव शिशुओं की हड्डियां पाई गई हैं. मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है और यह जांच का विषय है कि ये प्राकृतिक मृत्यु थीं या इनमें हत्या का कोई पहलू भी शामिल है. फॉरेंसिक और वैज्ञानिक परीक्षण जारी हैं.


Next Story
null