भारत

देश का सबसे महंगा VIP नंबर! क्या है HR88B8888 नंबर प्लेट का मतलब?

jantaserishta.com
27 Nov 2025 8:24 AM IST
देश का सबसे महंगा VIP नंबर! क्या है HR88B8888 नंबर प्लेट का मतलब?
x
शौक.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में चारपहिया वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी के दौरान एक बार फिर इतिहास बना है. जिले के कुंडली कस्बे के फैंसी नंबर ‘HR88B8888’ ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 17 लाख रुपये की अभूतपूर्व बोली हासिल की है. माना जा रहा है कि यह अब तक का देश का सबसे महंगा वीआईपी नंबर बन सकता है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे बोली प्रक्रिया समाप्त हुई. तब तक इस खास नंबर की कीमत 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी. नीलामी के प्रभारी अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नंबर खरीदा नहीं गया है. बोली लगाने वाले व्यक्ति को अगले 5 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा करवानी होगी, तभी यह नंबर ब्लॉक किया जाएगा.
यह फैंसी VIP नंबर सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है और इसे ब्लॉक करवाने के बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन भी यहीं होगा. इस नंबर में चार बार ‘8’ आने के कारण इसे बेहद खास माना जा रहा है. नंबर पसंद करने वालों में ‘8888’ सीरीज की हमेशा से खास मांग रही है.
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बोली लगाने वाले की पहचान सामने नहीं आई है. नियमों के तहत बोली समाप्त होने के बाद ही औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाती है. यदि बोली लगाने वाला राशि जमा नहीं कराता है, तो यह नंबर दोबारा नीलामी के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.
अधिकारी यह भी दावा कर रहे हैं कि अब तक भारत में किसी वीआईपी नंबर पर इतनी ऊंची बोली नहीं लगी है. इससे पहले भी हरियाणा के कई जिलों में महंगी बोली के मामले सामने आए, लेकिन सोनीपत का यह नंबर उन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ चुका है.
वाहन मालिकों में आकर्षक और फैंसी नंबरों को लेकर लगातार क्रेज बढ़ रहा है. ‘0001’, ‘9999’, ‘7777’ और ‘8888’ जैसी सीरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, इन नंबरों को शुभ मानने वाले खरीदार बड़ी कीमत चुकाने से भी पीछे नहीं हटते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story