भारत

गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा देश, नाम बदलने तक के हो रहे प्रयास : प्रतिभा सिंह

Shantanu Roy
8 Sep 2023 10:10 AM GMT
गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा देश, नाम बदलने तक के हो रहे प्रयास : प्रतिभा सिंह
x
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा सम्मेलन आयोजित किए। शिमला में सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए देश में पार्टी को विघटनकारी ताकतों के खिलाफ उनकी इस आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस प्रकार संविधान से छेड़छाड़ कर देश का नाम बदलने तक का प्रयास कर रही है, उसके विरुद्ध देश के लोगों को जागृत करने के लिए राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करना होगा। प्रतिभा सिंह ने केंद्र की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट होकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा कि देश को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं।
जिन्हें उन्हें हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की चुनावी घोषणाएं जुमला साबित हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी ने नई ऊंचाइयां छूई हैं। विदेश से काला धन वापस लाकर दावा करने वाले अपने वायदे के अनुरूप जनता के खाते में 15-15 लाख की राशि भी नहीं डाल पाए। इसे मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल के साथ ही अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना इतिहास है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महागठबंधन के नाम को भाजपा गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र ही हत्या होते देख मोदी सरकार के खिलाफ 24 से अधिक दल एकजुट हुए हैं। लोग पढ़े-लिखे हैं और जानते हैं कि महागठबंधन का क्या उद्देश्य है। किस लिए इसका नाम इंडिया रखा गया।
Next Story