भारत

17 बुलडोजर लेकर आधी रात पहुंची निगम टीम, अवैध निर्माण ढहाए

Nilmani Pal
7 Jan 2026 6:32 AM IST
17 बुलडोजर लेकर आधी रात पहुंची निगम टीम, अवैध निर्माण ढहाए
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने के लिए एमसीडी ने बुधवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की. मौके पर 17 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया. इससे पहले कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया.

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एमसीडी ने 7 जनवरी की सुबह तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमित क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई की. डिमोलिशन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा, हालात को नियंत्रित करने के लिए सीमित और संतुलित बल का इस्तेमाल किया गया, जिससे बिना किसी तनाव बढ़ाए स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया और सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई. डिमोलिशन से पहले मौके पर कई अर्थमूवर मशीनें भी देखी गईं.

एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद से सटे दवाखाने और बारात घर को अवैध घोषित किया गया था. रामलीला मैदान क्षेत्र में हुए सर्वे के बाद इन निर्माणों को हटाने का फैसला लिया गया था. प्रशासन ने पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया था. देर रात नगर निगम के 17 बुलडोजर पहुंचे तो वहां पथराव शुरू हो गया. मौके पर तैनात पुलिसबल ने आंसू गैस गोले छोड़े और लोगों को खदेड़ा. पुलिस ने आसपास के एरिया के रास्ते बंद कर दिए हैं. डिमोलिशन की कार्रवाई के चलते इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और दिल्ली गेट के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.


Next Story
null