
यूपी। बागपत में सिसाना गांव के लोग काफी दिनों से गांव में गंदगी के अंबार लगे होने की शिकायत डीएम अस्मिता लाल से कर रहे थे। उनका कहना था कि गंदगी के चलते गांव में संक्रामक रोग पनप रहे है। ग्रामीणों की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद वे सिसाना गांव पहुंची, तो वहां गंदगी के ढेर लगे मिले। जिसके बाद उन्होंने स्वयं झाडू उठाकर वहां सफाई करनी शुरू कर दी। अधिकारियों को पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। वे भी मौके पर पहुंच गए और सफाई कराने में जुट गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अब गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले, तो कार्रवाई होगी।
बागपत के सिसाना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे डीएम अस्मिता लाल गांव में पहुंची और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण शुरू कर दिया। गांव की गलियों में गंदगी के ढेर और लंबे समय से सफाई न होने की शिकायतों के बाद डीएम ने खुद झाड़ू उठाकर अभियान शुरू कर दिया। उनके इस कदम के बाद अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में सफाई शुरू करवाई गई।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बीते पांच सालों से गांव में नियमित सफाई नहीं हो रही और कूड़ा-कचरा सड़कों पर फैला रहता है। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को जमकर फटकार लगाई। कहा कि मुझे नहीं पता आप कैसे करोगे, लेकिन अब सफाई होनी चाहिए। इसके बाद डीपीआरओ ने खुद सफाई शुरू करवाई। वहीं, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारियों ने भी हाथों में झाडू लेकर गंदगी की सफाई की।





