भारत

बस ड्राइवर की होशियारी, महिला से चेन छीनकर भागने वाले पकड़ाए, VIDEO

jantaserishta.com
31 May 2024 5:24 PM IST
बस ड्राइवर की होशियारी, महिला से चेन छीनकर भागने वाले पकड़ाए, VIDEO
x
देखें वीडियो.
हरियाणा: हरियाणा का एक वीडियो काफी वायरल है। इस वायरल फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपने साथी का इंतजार कर रहा है। यह दोनों मिलकर एक महिला से चेन छीनकर भागने की फिराक में थे। जैसे ही दोनों मौके से फरार होने लगे, हरियाणा रोडवेज के एक बस चालक ने अपनी बस से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
हड़बड़ी में इन बदमाशों को कुछ समझ नहीं आया और अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल भागने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि आसपास खड़े लोगों ने उनका पीछा किया और धर दबोचा। इस घटना को हरियाणा रोडवेज के ऑफिशियल पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल है और इस पर अब तक 46 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।
वीडियो
को कैप्शन दिया गया, 'सैल्यूट। हरियाणा रोडवेज ड्राइवर।'
लोग ड्राइवर की सूझबूझ और साहस की दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं। लोग पोस्ट पर ड्राइवर की सराहना कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इनमें 'बस ड्राइवर को सलाम' और 'कुछ सुपरहीरो बसें चलाते हैं' जैसी प्रशंसाएं भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story