भारत

रक्षा मंत्रालय पहुंचे तीनों सेनाओं के प्रमुख...अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फोन किया, लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
10 May 2025 9:18 AM IST
रक्षा मंत्रालय पहुंचे तीनों सेनाओं के प्रमुख...अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फोन किया, लेटेस्ट अपडेट
x
भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने जम्मू के पास एक बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान की एक फ्रंटलाइन पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह वही इलाका था जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत पर हमले किए जा रहे थे। सेना की इस जवाबी कार्रवाई में वह लॉन्च साइट भी शामिल है जहां से आतंकी गतिविधियों के लिए ड्रोन भेजे जा रहे थे। इस ऑपरेशन को सटीक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया।

तीनों सेना के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में अहम बैठक होने वाली है. फिर 10.30 बजे रक्षा मंत्रालय विदेश मंत्रालय के साथ हालात को लेकर ब्रीफिंग करेगा.
भारतीय सेना ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि, "पाकिस्तान लगातार ड्रोन और दूसरे हथियारों से हमारी पश्चिमी सीमा पर हमले कर रहा है। आज सुबह करीब 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट इलाके में दुश्मन के कई हथियारों से लैस ड्रोन देखे गए। हमारी वायु रक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई कर इन ड्रोनों को गिरा दिया। सेना ने साफ कहा कि भारत की सीमा का उल्लंघन और नागरिकों को खतरे में डालने की यह कोशिश बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय सेना दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेगी।"
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को फोन किया। यह बातचीत उस वक्त हुई जब आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मंजूर किया था और इसके तुरंत बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में पाक सेना पर एक बड़े हमले की खबर है। इस हमले की 20 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की भी खबर है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्तानी हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10.30 बजे होने वाली है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देगी।
भारत के हमलों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान सरकार ने देश में ईंधन की कमी के कारण इस्लामाबाद में सभी पेट्रोल पंपों को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
भारत के हमले से पाकिस्तान में बलाव मचा हुआ है। भारत के हमले से डरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुला ली है। बता दें कि नेशनल कमांड अथॉरिटी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसला लेती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story