भारत

मार खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान...BSF ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
10 May 2025 8:57 AM IST
मार खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान...BSF ने दी बड़ी जानकारी
x
देखें कई वीडियो.

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी की। BSF ने उचित तरीके से जवाब दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। BSF ने ये जानकारी दी है।

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया। रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है।
सुबह साढ़े दस बजे विदेश और रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग
शनिवार सुबह 10.30 बजे भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ब्रीफिंग करेंगे। इस बैठक में पाकिस्तान के साथ संघर्ष को लेकर जानकारी दी जाएगी।
भारतीय सेना ने उड़ा दिए लॉन्च पैड
भारतीय सेना ने जम्मू के पास एक बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान की एक फ्रंटलाइन पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह वही इलाका था जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत पर हमले किए जा रहे थे। सेना की इस जवाबी कार्रवाई में वह लॉन्च साइट भी शामिल है जहां से आतंकी गतिविधियों के लिए ड्रोन भेजे जा रहे थे। इस ऑपरेशन को सटीक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया।
पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार रात भी 26 शहरों पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की गई। हालांकि भारत के जबरदस्त डिफेंस सिस्टम के आगे ड्रोन और उसकी मिसाइलें पस्त हो गईं। हवा में भी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया गया। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर रह-रहकर विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।
बता दें कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी मिलकर भारत पर वार करने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तानी सेना की शह पर ही सीमा के पास में आतंकियों ने अपने लॉन्च पैड्स बना रखे हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए ना केवल आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया बल्कि जहां से एलओसी पर शेलिंग हो रही थी, उन पोस्ट को भी तबाह कर दिया।
भारत ने शुक्रवार रात श्रीनगर हवाई अड्डे सहित देश के उत्तर और पश्चिम में 26 स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ताजा ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया था। साथ ही उसने इस्लामाबाद पर हवाई हमलों के लिए अपने नागरिक विमानों को “ढाल” के रूप में इस्तेमाल करने और उनकी उड़ानों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात कई शहरों को निशाना बनाया। इस बार उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक को निशाना बनाया गया। सरकार ने कहा कि इस्लामाबाद ने बृहस्पतिवार रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के अपने असफल प्रयास में लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर तुर्किए के 300 से 400 ड्रोन दागे।
सेना ने कहा, 'उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं।' उन्होंने बताया कि हवाई अड्डों और एयरबेस सहित अन्य स्थानों पर ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लक्की नाला में देखे गए।
अधिकारियों ने कहा कि एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।" श्रीनगर में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे और दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस समेत कई प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों को शुक्रवार देर रात नाकाम कर दिया गया जबकि जम्मू और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में धमाकों की आवाज़ सुनी गई।
यह कई सीमावर्ती जिलों के स्थानीय लोगों के लिए अंधेरे और भय की लगातार दूसरी रात थी, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से हवाई खतरों को देखते ही सायरन बजने लगे, जिनका सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से मुकाबला किया। श्रीनगर और जम्मू से लेकर पंजाब के कई जिलों और राजस्थान के जैसलमेर और जोधपुर तक, सीमावर्ती क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया और पब्लिक अनाउंसमेंट किया गया, जिनमें लोगों से एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null