भारत
निर्मम हत्या का मामला और भी खौफनाक मोड़ ले चुका है...ये साइको किलर है
jantaserishta.com
25 April 2025 10:33 AM IST

x
24 घंटे में तीन कत्ल.
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में अय्यप्पा मंदिर के चौकीदार की हत्या मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है. आरोपी दीपक नायर के घर से दो और शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मंगलवार और बुधवार की रात चौकीदार लाल सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने दीपक को प्रताप नगर स्थित उसके घर से खून से सने कपड़ों के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस गुरुवार को दीपक के मकान की तलाशी के लिए पहुंची तो घर के अंदर से दो अन्य शव बरामद हुए. ये शव दीपक के दोस्त संदीप भारद्वाज और मोनू टॉक के थे.
पुलिस के अनुसार तीनों ने मिलकर पहले शराब पी और फिर आपसी कहासुनी में दीपक ने दोनों दोस्तों की हत्या कर दी. दोनों की हत्या का तरीका वही था जो मंदिर चौकीदार के साथ अपनाया गया था. तीनों के गुप्तांग काटे गए थे और शव जलाने की भी कोशिश की गई.
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि समाज में बढ़ रही मानसिक विकृति चिंता का विषय है और इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि ये तीनों आपस में दोस्त थे.
इस बीच, यह सवाल उठ रहा है कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के घर की तलाशी क्यों नहीं ली गई. साथ ही यह भी कि जब दीपक हत्या की बात करता हुआ थाने गया था तो उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





