भारत

जज को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 April 2025 10:24 AM IST
जज को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
x
जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत के जज को द्वारका के ककरोला इलाके में दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल को जब जज टहल रहे थे, तभी दो व्यक्तियों ने उनकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए अपनी कार रोककर कई बार हॉर्न बजाया. इसके बाद कार में बैठे एक व्यक्ति ने जज को धमकी देते हुए कहा, "अगर जीना है तो कम बोला करो," और फिर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है. अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story