भारत
व्यापारी का अपहरण कर ला रहे बदमाशों की कार का एक्सीडेंट, फिर...
jantaserishta.com
21 May 2024 10:00 AM IST

x
आरोपी फरार.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसी वक्त गश्त लगा रही पुलिस वैन जब कार के पास पहुंची तो उसमें सवार लोग फरार हो चुके थे। पुलिस को कार में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीती रात बदमाशों ने एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था। बदमाश व्यापारी को उसकी स्कॉर्पियो कार में ही बंधक बना कर ले जा रहे थे। बदमाशों ने इस दौरान व्यापारी के साथ मारपीट भी की और उसके हाथ पैर बांध दिए थे।
हालांकि, थाना नॉलेज पार्क इलाके में पहुंचने के बाद कार अचानक अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर पर चढ़ गई। इलाके में गश्त कर रही पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। कार में सवार दो लोग फरार हो गए और पुलिस को एक व्यक्ति घायल अवस्था में कार के अंदर मिला।
पुलिस ने घायल व्यापारी को रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अपहरण की साजिश में शामिल और फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





