
x
Shimla. शिमला। बिशप कॉटन स्कूल के छात्रों के अपहरण की घटना में किडनैपर ने कैलिफोर्निया के वीपीएन नंबर से कॉल की गई थी। एसएसपी संजीव गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी सुमित सूद ने कर्ज में डूबने के बाद बच्चों के अपहरण का प्लान बनाया था। आरोपी पिछले करीब एक सप्ताह से प्लान बनाने में जुटा था। वीपीएन नंबर का इस्तेमाल अधिकतर ड्रग तस्कर या फिर क्रिमनल लोग कर रहे हैं। आरोपी सुमित सूद बिशप कॉटन स्कूल में ही पढ़ा है और उसे पता था कि इस स्कूल में किन परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। शुरुआत में बच्चों के अपहरण मामले की सूचनाएं घटना के विपरित मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने जीरों प्वाइंट से जांच शुरू की और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के बाद तीनों बच्चे खलीणी चौक के सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखे। एसएसपी संजीव गांधी ने बताया कि एएसपी नवदीप सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम रात भर मामले की जांच में जुटी रही और फुटेज में दो संदिग्ध गाडिय़ां दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार ट्रेस की।
Tagsशिमलाबिशप कॉटन स्कूलछात्रों का अपहरणसुमित सूदकैलिफोर्निया वीपीएन नंबरएसएसपी संजीव गांधीकर्जअपहरण प्लानड्रग तस्करक्रिमिनलसीसीटीवी फुटेजखलीणी चौकसंदिग्ध गाड़ियांदिल्ली नंबर कारएएसपी नवदीप सिंहपुलिस जांचShimlaBishop Cotton Schoolkidnapping of studentsSumit SoodCalifornia VPN numberSSP Sanjeev Gandhidebtkidnapping plandrug smugglercriminalCCTV footageKhalini Chowksuspicious vehiclesDelhi number carASP Navdeep Singhpolice investigation
Next Story





