भारत

OMG! डांट से भड़क गया पालतू कुत्ता, मालिक का कर दिया ये हाल

jantaserishta.com
12 Aug 2025 2:38 PM IST
OMG! डांट से भड़क गया पालतू कुत्ता, मालिक का कर दिया ये हाल
x
परिवार घबराया.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सुनकर हर कोई हैरान है. आमतौर पर लोग पालतू जानवरों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, उनसे लगाव रखते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं, घुमाने ले जाते हैं, और कई बार तो उनकी हर हरकत पर मुस्कुराते भी हैं. लेकिन गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के लिए अपने पालतू कुत्ते से प्यार करना भारी पड़ गया.
घटना उस समय हुई जब 30 वर्षीय संदीप कुमार ने अपने डॉगी को डांट दिया. डांट खाने के बाद कुत्ते ने अचानक भड़ककर हमला कर दिया और सीधे मालिक के कान को काट डाला. हमला इतना तेज था कि कान का एक हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया. खून से लथपथ संदीप किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर के अंदर भागे, जबकि परिवार के लोग घबराकर उनके पास पहुंचे.
परिवार वालों के अनुसार, संदीप को बचपन से ही कुत्ते पालने का शौक था. हाल ही में उन्होंने यह डॉगी खरीदा था और उसे बड़े प्यार से पाल रहे थे. संदीप का कहना है कि सुबह डॉगी छत पर चढ़ गया और वहां से कूदने की कोशिश करने लगा. यह देख उन्होंने चिंता के चलते उसे डांट दिया. शायद यही बात पालतू को नागवार गुजरी और वह उछलकर सीधे मालिक पर टूट पड़ा. पहले कुत्ते ने हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संदीप ने तुरंत हाथ खींच लिया. इसके बाद उसने सीधे कान पर झपट्टा मारा और उसे काटकर अलग कर दिया. संदीप ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला.
कान का कटा हुआ हिस्सा कपड़े में लपेटकर परिवार के लोग तुरंत संदीप को गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए. वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया. इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. दानिश अहमद ने बताया कि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन कान की कुछ नसें खराब हो गई हैं.
डॉ. दानिश ने बताया कि हम कटे हुए कान को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. समय रहते मरीज अस्पताल पहुंच गया, जिससे रिकवरी की संभावना बढ़ गई है. इसके अलावा, कुत्ता काटने के बाद जो भी मेडिकल प्रोटोकॉल होते हैं जैसे एंटी-रेबीज वैक्सीन और टिटनेस इंजेक्शन वो सभी दिए जा रहे हैं,

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story