भारत

भडेला रूट की चकोली और संघणी रूट की बस मैड़ा के पास हुई खराब

Shantanu Roy
28 Feb 2026 4:29 PM IST
भडेला रूट की चकोली और संघणी रूट की बस मैड़ा के पास हुई खराब
x
Saloni. सलूणी। उपमंडल में शुक्रवार को परिवहन निगम की दो बसों के बीच राह में हांफने से मुसाफिरों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी बसों की तकनीकी खराबी ठीक न होने पर मुसाफिरों ने दूसरे वाहनों में लिफ्ट और पैदल गंतव्य की राह पकड़ी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भडेला रूट की बस चकोली और संघणी रूट की बस मैड़ा के पास तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में खड़ी हो गई।


चालक व परिचालक
ने बस की तकनीकी खराबी को अपने स्तर पर तलाश कर दुरूस्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। बसों के बीच राह में खराब होने से मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलें पेश आई। लोगों ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से खटारा बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके चलते आए दिन बसों के बीच राह में खराब होने से दिक्कतें पेश आ रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि कठिन भौगोलिक परिस्थिति वाले इस क्षेत्र में बसों को कार्यशाला में बेहतर जांच के बाद भेजा जाए। बहरहाल, शुक्रवार को परिवहन निगम की दो बसें बीच राह में खराब हो गई।
Next Story