भारत

बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

jantaserishta.com
28 Nov 2021 9:56 PM IST
बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर प्राइवेट बस ने आज एक बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने हंगामा कर बस में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने का कोशिश की. हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने पानीपत-असंध रोड को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार दीवान कॉलोनी निवासी गौरव (55) बाइक पर अपनी पत्नी को कृपाल आश्रम में सत्संग में छोड़ कर वापस लौट रहा था. असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास सहकारी समिति की एक बस ने उसे टक्कर मार दी. इससे व्यक्ति बाइक समेत गिर गया और बस ने उसे कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. कुछ लोगों ने बस में आग लगाने का प्रयास भी किया.
सत्संग के लिए पत्नी को छोड़कर लौट रहा था मृतक
हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. लोगों ने बताया कि सहकारी समिति की यह बस पानीपत से सफीदों की तरफ जा रही थी. गौरव कृपाल आश्रम में चल रहे सत्संग में अपनी पत्नी को छोड़कर लौट रहा था. सत्संग भवन के पास ही हादसा हो गया. सत्संग में जा रहे लोगों ने वहां हंगामा कर दिया. पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story