भारत

उतरा बुर्का, निकली शराब...पुलिस भी रह गई दंग

jantaserishta.com
18 April 2025 3:29 PM IST
उतरा बुर्का, निकली शराब...पुलिस भी रह गई दंग
x
वीडियो हुआ वायरल.
कटिहार: अब तक आप लोगों ने शराब तस्करी करने के कई तरकीब देखी होंगी, लेकिन बिहार के कटिहार में महिला शराब तस्कर के अनोखे तरीके को देखकर आप दंग रह जाएंगे. बिहार के उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे कुमेदपुर से एक महिला ट्रेन में मुस्लिम यात्री के भेष में बुर्का पहनकर शराब तस्करी कर रही थी. उसने अंग्रेजी शराब के दर्जनों टेट्रा पैक को सेलोटेप से अपने पेट और पीठ पर बांधा, फिर साड़ी और बुर्का पहनकर इसे छिपाया.
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कटिहार के मनिया रेलवे स्टेशन के पास महिला कॉन्स्टेबल की मदद से संध्या देवी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान बुर्का हटाने पर शराब तस्करी का यह चौंकाने वाला तरीका सामने आया.
मंझेली गांव की रहने वाली संध्या देवी ने शराब तस्करी की बात स्वीकार कर ली है. उत्पाद विभाग ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null