भारत

दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, अब पलट गया पूरा केस, करतूत जानकर दंग रह गए सब

jantaserishta.com
30 April 2025 5:44 PM IST
दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, अब पलट गया पूरा केस, करतूत जानकर दंग रह गए सब
x
जानें स्टोरी.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन का पिस्टल के नोंक पर हुए अपहरण मामले में अब आया नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो के आधार पर हुआ है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है, लेकिन वायरल वीडियो में अपहरण वाली दुल्हन माला के साथ उसका पति बन चुका प्रेमी दिखाई दे रहा है.
दोनों ने खुद वीडियो वायरल कर पुरे मामले का खुलासा किया है. वायरल वीडियो में दुल्हन माला ने पिस्टल के बल अपहरण की बात से साफ इनकार किया है और अपने प्रेमी संग खुद भाग कर शादी करने की बात कबूल की है. दुल्हन ने साफ कहा है कि घरवालों के दबाब के कारण वह अरेंज मैरेज कर रही थी लेकिन माता पिता ने किया जो उसे मंजूर नहीं था. शादी के बाद उसने खुद अपने प्रेमी मनीष कुमार यादव को फोन कर बुलाया था और रास्ते में अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भाग गयी फिर मंदिर में जाकर शादी की थी.
इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज भी की है और वह इसके सबूत भी दिखा रही है. इतना ही नहीं माला ने यह भी कहा की उसका कोइ अपहरण नहीं हुआ है, ना ही अपहरण में कोई हथियार प्रयोग किया गया था. हालांकि अब भी माला और मनीष पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. बता दें की दरभंगा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार 25 अप्रैल को शादी के बाद दुल्हन जब 26 अप्रैल को अपने ससुराल जा रही थी तभी बीच रास्ते से पिस्टल के बल चार बाइक पर आठ हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन का अपहरण कर लिया था. वे उसे अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर मौके से फरार हो गए थे.
दुल्हन माला कुमारी विदाई में दूल्हा संजय राम के साथ बोलेरो गाड़ी से निकली थी. बोलेरो गाडी में दूल्हा दुल्हन के आलावा दूल्हे का बहनोई और दुल्हन का एक भाई पप्पू राम भी सवार थे. सभी लोग मधुबनी से निकलकर दरभंगा अपने गांव घनश्यामपुर पहुंचते. तभी सकतपुर थाना इलाके के सुतरिया पुल के पास चार बाइक पर आठ हथियार बंद लोगो ने दुल्हन की बोलेरो गाड़ी को रुकवाया और पिस्टल की नोंक पर दुल्हन को अगवा कर अपने साथ लेकर निकल गए थे. भागने से पहले सभी हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी भी दी थी.
लिखित शिकायत के अनुसार हथियार के बल अपराह्न करने पहुंचे बदमाश में से एक की पहचान लड़की के भाई पप्पू राम ने की थी, जिसका नाम भी आवेदन में मनीष कुमार यादव दिया गया है. आवेदन के अनुसार आरोपी मनीष कुमार यादव दुल्हन के गांव का ही रहने वाला है पुलिस पीड़ित कि लिखित शिकायत के बाद पुरे मामले को अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुट गयी थी. घटना के बाद पीड़ित दूल्हा संजय राम इस घटना से इतना आहत हुआ है की अब वह अपने शादी का पूरा खर्च न सिर्फ लड़की वालों से वसूल करना चाहता है बल्कि दुल्हन को अगर पुलिस खोज कर भी लाती है तो उसे वह अपनाने को तैयार नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story