भारत
साली पर आया दिल, रिश्ता लेकर युवक पहुंचा घर...इश्क का खूनी अंत!
jantaserishta.com
30 April 2025 5:00 PM IST

x
फैली सनसनी.
बागपत: यूपी के बागपत में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता था. इसलिए शादी की बात करने प्रेमिका के घरवालों के पास गया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
दरअसल, पूरा मामला बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव का है जहां एक युवक का निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया गया. मृतक युवक अनिल मूल रूप से मुज़फ्फरनगर जिले के इटावा गांव का रहने वाला था. उसे अपने ही भाभी की चचेरी बहन यानी साली से इश्क हो गया था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
अनिल इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता था और शादी की जिद पर अड़ा था. बीती रात अनिल रिश्ते का प्रस्ताव लेकर लड़की के गांव मुकीमपुर पहुंचा. लेकिन जैसे ही उसने लड़की के घरवालों से शादी की बात की, माहौल तनावपूर्ण हो गया. लड़की के परिजनों को यह रिश्ता नामंजूर था.
देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई. गुस्साए परिजनों ने अनिल को घेरकर लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीट दिया. लहूलुहान अनिल वहीं ज़मीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी सांसे थम गईं. अनिल अपनी ही मोहब्बत की दहलीज पर मौत का शिकार बन गया.
वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





