भारत

दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही चौंकाया, कहने लगी ये बातें

jantaserishta.com
11 July 2024 9:25 AM IST
दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही चौंकाया, कहने लगी ये बातें
x

सांकेतिक तस्वीर

लड़का पक्ष ने थाने का सहारा लिया।
पेटरवार: शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन खुशियों के बजाए वहां बवाल मच गया। दरअसल, ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही दुल्हन ने विवाद शुरू कर दिया। वह यह कह कर झगड़ने लगी कि दूल्हा और उसका घर ठीक नहीं है। देखते ही देखते बवाल इस कदर बढ़ा कि दुल्हन थाने पहुंच गई। यह झारखंड के बोकारो जिले की घटना है।
शादी कर बुधवार को लौटे दूल्हे को रात्रि में बहुभात की तैयारी करनी थी। लेकिन नवविवाहिता पत्नी ने घर में कदम रखते ही विवाद कर दिया। जिस कारण दूल्हा को थाने का चक्कर लगाने पर विवश होना पड़ा। यह मामला पेटरवार प्रखंड की अरजुवा पंचायत के तहत पड़ने वाले गागा गांव का है।
बताया जाता है कि गागा गांव निवासी राजेंद्र महतो की शादी 9 जुलाई को रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के हारु बेड़ा गांव स्थित गोबिंदपुर में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। यह शादी लड़की और लड़का पक्ष की सहमति से हुई थी। बुधवार की सुबह में दूल्हा, दुल्हन लेकर जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही दुल्हन सबिता कुमारी ने ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही विवाद खड़ा कर दिया और कहने लगी की लड़का ठीक नहीं है और लड़के का घर ठीक नहीं है। इस घर में वह नहीं रहेगी।
मामले को लेकर लड़के के परिजनों ने नवविवाहिता को काफी समझाया। लेकिन, वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता के पिता सहित परिजनों को बुलाया। लेकिन, बात नहीं बनने पर लड़का पक्ष ने थाने का सहारा लिया। लड़का और लड़की पक्ष के लोग सहित ग्रामीण के साथ थाना में वार्ता चली। वार्ता में नवविवाहिता ने अपनी गलती मानी और दोबारा इस तरह को घटना की पुनरावृत्ति नही होने की बात कही। इस बाबत मुखिया, पुलिस पदाधिकारी, लड़का, लड़की के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नवविवाहिता ने थाने में इकरारनामा लिखकर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story