भारत
बरपा कुदरत का कहर! गिरी आकाशीय बिजली, एक बच्चे समेत 6 की मौत
jantaserishta.com
11 July 2024 9:08 AM IST

x
दर्जन भर लोग झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चंदौली: चंदौली में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में दर्जन भर लोग झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी झुलसे लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें, बुधवार शाम (10 जुलाई) जिले के अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली से कई लोग हताहत हुए। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मोती सिवान में भैंस चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ऐसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में भैंस चराते समय एक बच्चे समेत दो लोग आकाशीय बिजली की जद में आए और सभी की जान चली गई।
वहीं मुगलसराय कोतवाली के ही कुंडा कला गांव में गंगा किनारे दो लोग भी आकाशीय बिजली के शिकार हो गए। इनके अलावा कंदवा थाना क्षेत्र स्थित कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 16-17 लोगों को लाया गया था जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी का इलाज चल जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
जिला प्रशासन ने भी 6 मौत की पुष्टि की है। अपर जिला अधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर मौसम बहुत खराब था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और जनपद के अलग अलग हिस्सों में 6 लोगों की जान चली गई। इनमें से एक का शव बरामद नहीं किया जा सका है क्योंकि वो उस समय गंगा नदी में था।
Tagsचंदौलीचंदौली न्यूज़चंदौली लेटेस्ट न्यूज़आकाशीय बिजलीChandauliChandauli NewsChandauli Latest NewsLightning
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





