भारत
महज 5 दिन ही टिकी दुल्हन, सात फेरे लेकर लुट गया हमीरपुर का दूल्हा
Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:19 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर जिला ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के तहत आने वाले डुढाणा गांव में एक व्यक्ति की शादी करवाकर उसे लाखों का चूना लगाया गया है। यह शादी वर्ष 2025 में हुई थी। शादी के उपरांत दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही तथा छठे दिन बहाना बनाकर चली गई। उसके बाद दुल्हन लौटकर वापस नहीं आई। जिस बिचौलिए ने रुपए लेकर शादी करवाई थी जब उससे बात की गई तो उसका कहना था कि कोई दूसरी लडक़ी लाएंगे। पीडि़त परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख से अधिक का खर्च हो चुका है।
पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च हो चुके रुपए दिलवाने की मंाग की है। इनका कहना है कि इन्हें अब दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन जो पैसा शादी के लिए खर्च हुआ है, उसे दिलवाया जाए। डुढाणा गांव के व्यक्ति संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 को उसकी शादी करवाई गई थी। लुधियाना मछीवाड़ा में शादी करवाई गई थी। उसके उपरांत महिला चार स ेपांच दिन इसके साथ रही तथा बाद में इसे छोडक़र चली गई। महिला ने कहा कि वह एक दो दिन में वापस लौट आएगी लेकिन आज तक नहीं आई। जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिया गया था वह अब और लडक़ी से शादी करवाने की बात कह रहा है। बिचौलिए ने कहा कि मछीवाड़ा को चलो।
आरोप लगाया कि पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छह बार मछीवाड़ा जाने पर भी 60 हजार रुपए खर्च हुआ है। संजय कुमार का कहना है कि उसे शादी के नाम पर लूटा गया है। बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपए लिया तथा लुधिायान में शादी करवाई। महज पांच दिन बाद दुल्हन छोडक़र चली गई तथा वापस नहीं लौटी है। महिला निर्मला देवी ने बताया कि उसके बेटे की शादी अगस्त 2025 में हुई थी। जिस लडक़ी से शादी करवाई वह कुछ ही दिनों में अपने रिश्तेदारों के साथ चली गई। शादी पर लाखों का खर्च हुआ है। मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि इस पीडि़त परिवार का मामला इनके पास आया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया है। पुलिस विभाग से मांग है कि मामले की सही ढंग से जांच की जाए तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





