गाना बजते ही खुद को नहीं रोक पाई दुल्हन, बेहतरीन डांस कर जीता सबका दिल

वायरल वीडियो। शादी के मौके पर जब दूल्हा-दुल्हन की खुशियां सामने आती हैं, तो यह मान्यता और मजबूत हो जाती है कि जोड़ियां सचमुच ऊपर से बनती हैं. हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो में दुल्हन ने स्टेज पर ऐसा डांस किया कि हर किसी का दिल जीत लिया.
वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के पास बैठी नजर आती है. तभी फिल्म कभी खुशी कभी गम का गाना ‘दीवाना है वो देखो, बेकरार वो’ बजते ही अचानक उठती है और स्टेज पर जाकर पूरे जोश से डांस करने लगती है. खास बात ये रही कि उसने अपने वजन की बिल्कुल परवाह नहीं की और अपनी खुशी को खुलकर जाहिर किया. वीडियो देखकर साफ झलकता है कि दुल्हन कावी ने इस गाने के लिए खास प्रैक्टिस की थी. स्टेज पर उसके रिश्तेदार भी आकर डांस में साथ देते हैं, जिससे माहौल और भी मजेदार हो जाता है. चाहे यह सगाई हो या शादी का फंक्शन, दूल्हे के चेहरे की मुस्कान सबकुछ बयां कर रही थी.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहा है. परिवारवाले भी तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं. पहले जहां शादी के दिन दुल्हन का डांस करना आम नहीं माना जाता था, वहीं अब इस तरह के परफॉर्मेंस नए ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं.





