भारत

Lok Sabha Election: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के दिन डाला वोट

jantaserishta.com
19 April 2024 2:20 PM IST
Lok Sabha Election: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के दिन डाला वोट
x
कठुआ: लोकतंत्र में मतदाताओं की आस्था और मताधिकार का प्रयोग करने की उनकी इच्छा शुक्रवार को कठुआ में मतदान प्रक्रिया के दौरान देखी गई। कठुआ में एक मतदान केंद्र पर एक कपल (दूल्हा-दुल्हन) ने अपनी शादी के दिन वोट डाला।
कठुआ शहर के वार्ड-9 में मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाताओं को उस समय हैरानी हुई, जब उन्होंने असीम मंगोत्रा और उनकी पत्नी वैशाली को शादी की ड्रेस में मतदान केंद्र पर आते देखा। कतार में खड़े मतदाताओं ने दंपति (कपल) के लिए मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए रास्ता बनाया। मतदाताओं ने महसूस किया कि यह दोनों देश के लोकतंत्र में कितनी आस्था दिखा रहे हैं।
वोट डालने के बाद असीम और वैशाली ने गर्व से अपनी उंगलियों पर लगा स्याही का निशान दिखाया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी अनुष्ठान पूरे होने के बाद, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई समय नहीं गंवाया।
असीम मंगोत्रा ने कहा, "यह दिन हमारे लिए शुभ है। हम शादी के बंधन में बंधे हैं और लोकतंत्र में अपना विश्वास व्यक्त करने में एक-दूसरे के साथ शामिल हुए हैं।" सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले 4 घंटों के दौरान कठुआ-उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 22.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story