भारत
पोल से लटका मिला युवक का शव, फोन जब्त कर कॉल डिटेल की हो रही जांच
jantaserishta.com
9 April 2025 12:34 PM IST

x
फैली सनसनी.
छपरा: बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को सड़क किनारे एक पोल से लटके युवक का शव बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताकर जांच में जुट गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद खजुहट्टी और जई छपरा को जोड़ने वाली सड़क के किनारे पोल पर लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मटियार पंचायत के डेरा पर गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र बिट्टू यादव (18) के रूप में की गई है।
मांझी थाना के थाना प्रभारी संकेत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक के फोन को जब्त कर उसकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों के मुताबिक, मृतक कुछ दिनों से शांत रहता था और किसी से बातचीत नहीं करता था। आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली हो। पुलिस डिप्रेशन के कारणों का भी पता लगा रही है। वैसे, इस मामले में और भी कई तरह की चर्चा है। कुछ लोग इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी कर रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी संकेत कुमार ने कहा कि हत्या या आत्महत्या मामले की सघनता से जांच की जा रही है और उक्त मामले में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे फंदे से झूलता बरामद किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





