भारत
जिम ट्रेनर का कत्ल, डंबल से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
9 April 2025 12:21 PM IST

x
फैली सनसनी.
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडचल जिले के बोडुप्पल के वीररेड्डी नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां जिम ट्रेनर को डंबल से पीट-पीटकर मार डाला गया. पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किशोर जेस्ट फिट जिम का मालिक और कोच था.
हर दिन की तरह वह मंगलवार को भी जिम में था और वर्क आउट कर रहा था. इसी दौरान उसके दोस्त चंटी और तीन अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने किशोर को पीटने के लिए डंबल का इस्तेमाल किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.
जिसके बाद जिम में मौजूद अन्य लोग उसे तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला किशोर और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा था.
फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. लेकिन उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





