भारत

स्टूडेंट्स की लाश रेल पटरी से बरामद, कान में ईयरफोन लगाकर घूम रहे थे आए ट्रेन की चपेट में

Nil dhankar
20 Aug 2025 7:38 AM IST
स्टूडेंट्स की लाश रेल पटरी से बरामद, कान में ईयरफोन लगाकर घूम रहे थे आए ट्रेन की चपेट में
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। लखनऊ में बीकेटी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ट्रेन की चपटे में आने से 12वीं के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों एसआर ग्लोबल स्कूल से पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस को मौके से इयरफोन भी मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों छात्र कान में इयरफोन लगाकर गाने सुन रहे थे इस कारण उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी बीकेटी अमोल मुर्कुट, एसआर ग्रुप के चेयरमैन व एमएलसी पवन सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने छात्रों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार में दोनों छात्रों की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। एसीपी बीकेटी अमोल मुर्कुट के मुताबिक हादसे में मृत छात्रों की शिनाख्त 18 वर्षीय करन पटेल के रूप में हुई। करन सीतापुर हरगांव इलाके के पुखरा पुरवा के रहने वाले हैं। वहीं, दूसरा 18 वर्षीय अक्षत मौर्या निवासी बाराबंकी देवा तींथ का रहने वाला है।

यहां फैजुल्लागंज में रहता था। दोनों रात में बीकेटी रेलवे क्रासिंग से चंद कदम दूर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहे थे। इस बीच ट्रेन आई और चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। एसीपी के मुताबिक मौके से इयरफोन और मोबाइल मिले हैं। आशंका है कि दोनों छात्र कान में इयरफोन लगाकर मोबाइल पर गाने सुन रहे थे। इसबीच पीछे से ट्रेन आई होगी। ईयर फोन के कारण उन्होंने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी गई। दोनों के परिवारीजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह ने दोनों छात्रों के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

Next Story
null