भारत

चोलथरा में फिर हांफी नीली बस

Shantanu Roy
22 May 2026 5:20 PM IST
चोलथरा में फिर हांफी नीली बस
x
सरकाघाट। चोलथरा क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर लोगों की परेशानी सामने आई है। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे अवाहदेवी से सरकाघाट वाया पपलोग चलने वाली नीले रंग की बस चोलथरा के पास अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस के खराब होने के कारण विशेष रूप से कराड़ी की छींज में जाने वाले लोगों को अपनी यात्रा पूरी करने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों
का कहना है कि क्षेत्र में बसों की खराब स्थिति के कारण लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगदीश वर्मा, बिहारी लाल, सोमा देवी, अमर सिंह, नीरज और अजय भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने सरकार से क्षेत्र की बस सेवा को बेहतर बनाने की मांग उठाई है।
वहीं धाड़ता क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने स्थानीय विधायक चंदर शेखर के माध्यम से क्षेत्र के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने, छींज स्थलों तक लोकल बस सेवा शुरू करने तथा कुश्ती प्रतियोगिताओं के दौरान एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं आपात स्थिति में लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी। साथ ही उन्होंने एचआरटीसी चालकों से भी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खराब बसों के संचालन से बचने की अपील की।
Next Story