भारत
मंडी की 24 पंचायतों में चिट्टे का काला खेल, नशे के 54 हॉट स्पॉट चिन्हित
Shantanu Roy
16 Dec 2025 5:15 PM IST

x
मंडी। मंडी की 24 पंचायतों में चिट्टे का काला खेल खेला जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सरकार और प्रशासन के गोपनीय कागज बोल रहे हैं। इर्सी रिपोर्ट के आधार पर मंडी में इन 24 पंचायतों में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि मंडी में 54 हाट स्पॉट ऐसे भी हैं, जहां चिट्टे का यह काला खेल चल रहा है। प्रदेश में मंडी ही एक मात्र ऐसा जिला है जहां पर नशे के हाट स्पॉट का पता लगाया गया है और अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई तरह के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इनमें से अभी तक 26 स्थानों पर छापामारी भी की गई है। इसके साथ ही पंचायतों में जागरूकता फैलाने को लेकर ग्राम सभाएं भी सजाई गई। जिला की अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन कर नशा निवारण पर रणनीति तैयार की गई।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश भर में एंटी चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जन जागरुकता बढ़ाने और नशीले पदार्थों की बिक्री एवं आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सहित जिला की ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन भी किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंडी जिला की 24 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गई। इनमें गोपालपुर, सिराज, चौंतड़ा, सदर, बल्ह, सुंदरनगर, द्रंग और बालीचौकी विकास खंड की पंचायतें शामिल हैं। इन बैठकों में युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखने का संकल्प लिया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हाट स्पाट पर कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील पंचायतों पर पुलिस नजर रख रही है और नशा कारोबारियों की धर पकड़ जारी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





